फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लखीमपुर खीरी में प्रवक्ता मुख्य परीक्षा संपन्न, सभी केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी

लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को प्रवक्ता मुख्य परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। शहर और आसपास बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई अभ्यर्थी शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, हरदोई और अन्य दूरदराज के जिलों से परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा में कुल 6257 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक पाली में आयोजित की गई। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। गड़बड़ी रोकने के लिए स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। प्रशासन ने पहले ही अभ्यर्थियों को लॉकेट, ताबीज, मंगलसूत्र समेत किसी भी प्रकार के आभूषण पहनकर न आने की सलाह दी थी, जिससे जांच प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की टीम लगातार निगरानी करती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें