फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: शहर में छाई क्रिसमस की रौनक, चर्चों में की गई विशेष सजावट

लखीमपुर खीरी में क्रिसमस को लेकर शहर के सभी चर्चों में उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। डॉन बॉस्को चर्च, मेन रोड स्थित चर्च और हिदायतनगर के चर्च में विशेष सजावट की गई है। चर्च परिसरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और क्रिसमस ट्री से सजाया गया है। इसके साथ ही प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी आकर्षक झांकियां भी तैयार की गई हैं, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। डॉन बॉस्को चर्च के फादर जॉन नोरोन्हा ने बताया कि क्रिसमस प्रेम, शांति और भाईचारे का पर्व है। प्रभु यीशु का जन्म मानवता को सत्य, करुणा और सेवा का संदेश देता है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सभी चर्चों में सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मना सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें