लखीमपुर खीरी जिले के गोला वन रेंज अंतर्गत पुनर्भू ग्रंट में खेत के चारों ओर लगे कंटीले तार में फंसकर तेंदुए के शावक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को कंटीले तार से निकाला। शावक की उम्र 9 से 10 महीने की बताई गई। डीएफओ संजय विस्वाल के मुताबिक प्रथमदृष्टया यह हादसा लग रहा है। उन्होंने शावक के शिकार की आशंका से इनकार किया। कहा कि पोस्टमार्टम कराया जाएगा।