लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी में मंगलवार को रातभर चौक पर ताजिये रखने के बाद बुधवार सुबह आठ बजे शिया समुदाय ने मातम करते हुए शिया वक्फ इमामबाड़े से ताजिये अलम का जुलूस निकालकर कर्बला तक ले गए। रास्ते में मातम किया। गमगीन माहौल में नम आंखों के साथ तालाब कर्बला की जमीन पर ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया गया। उसके बाद फातिहा ख्वानी हुई।