लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र के फरदाहिया गांव में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे भीषण आग लग गई। हादसे में दो घर जलकर राख हो गए। मजरा नौरंगाबाद के फरदाहिया में खाना बनाते समय पहले कल्लू के घर में आग लगी, जिससे उसका घर जल गया। पड़ोसी शिवराम की भुसौरी जलकर राख हो गई। राशन व घरेलू सामान भी जल गया। करीब 10 हजार रुपये का भूसा जला है। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।