फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: श्री आशापूर्णा मंदिर में कफारा महोत्सव का शुभारंभ, कलाकारों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

लखीमपुर खीरी के कफारा के प्रसिद्ध श्री आशापूर्णा मंदिर परिसर में शनिवार रात कफारा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। महोत्सव के पहले दिन श्रद्धा और सांस्कृतिक रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद आमंत्रित कलाकारों ने श्री गणेश वंदना के साथ अयोध्या के श्री रामलला और हनुमान जी की सजीव व आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। झांकी देखते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति और साज-सज्जा ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गोपाल शंकर अवस्थी, कौशल तिवारी, कन्हैया बाजपेई, उमेश कुमार, योगी सचदेवा उत्तम राज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें