फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानूनगो ने किसान से ली 15 हजार रुपये रिश्वत, कैमरे में कैद हुई काली करतूत

लखीमपुर खीरी के मितौली तहसील के राजस्व कानूनगो का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह एक किसान से रुपये लेते दिख रहा है। किसान उनके आगे हाथ जोड़ रहा है। किसान ने इस संबंध में डीएम से शिकायत भी की है। मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। गांव मोहब्बतनगर निवासी किसान बृजेश कुमार निवासी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका 2015 से ट्यूबवेल कनेक्शन चल रहा है। ट्यूबवेल के पास छाया के लिए उन्होंने टीनशेड डालकर रखा था। गांव के विपक्षियों ने ट्यूबवेल को चकमार्ग पर बताया। कई बार पैमाइश हुई लेकिन ट्यूबवेल उनके खेत में ही निकला। एक बार फिर पैदाइश हुई। इस बार लेखपाल व कानूनगो राजकुमार ने ट्यूबवेल को अवैध बताया। आरोप है कि ट्यूबवेल को बचाने के लिए लेखपाल व कानूनगो ने 35 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। किसान ने 15 हजार रूपये लेखपाल को और 15 हजार रुपये कानूनगो को दिए थे। कानूनगो राजकुमार को रिश्वत देने वक्त किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें