लखीमपुर खीरी में पंडित दीनदयाल के जन्म शताब्दी के मौके पर जिला खेल कार्यालय द्वारा मंगलवार को बालक वर्ग की जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मैच स्टेडियम ट्रेनीज और स्टेडियम की टीम के बीच खेला गया जिसमें स्टेडियम की टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता का शुभारंभ कृषक समाज इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक मिथलेश कुमार सिंह ने किया।