फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में सुबह हुई झमाझम बारिश, दोपहर में उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

लखीमपुर खीरी में मंगलवार सुबह जोरदार बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से बढ़ी उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। सुबह हुई तेज बारिश के कारण शहर की सड़कों पर लोग छाता लगाए और रेनकोट पहने नजर आए। कई लोग बारिश का आनंद लेते भी दिखे। सुबह की बारिश ने जहां तापमान में कमी लाई, वहीं दोपहर में धूप के साथ उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद उमस ने दिनचर्या को और मुश्किल बना दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों में भी बारिश और बादल छाए रहने और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें