लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र के मजरा लोनियनपुरवा में बृहस्पतिवार दोपहर आग लगने से हाहाकार मच गया। भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर करीब 43 घर जलकर राख हो गए। कई मवेशी जिंदा जलकर मर गए। अग्निकांड से ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।