फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने पुलिस की अगुआई में निकाली जागरूकता रैली

लखीमपुर खीरी में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत सदर कोतवाली पुलिस की अगुवाई में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों की छात्राओं और एनसीसी कैडेट ने सोमवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली। रैली सदर कोतवाली से प्रारंभ हुई। इसमें महिला डॉक्टर भी शामिल रहीं। रैली में शामिल छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण से संबंधित पंपलेट वितरित किए। साथ ही हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में भी लोगों को जानकारी दी और जागरूक किया। रैली में सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक हरिप्रकाश, दरोगा उमाशंकर, महिला दरोगा तृप्ति और स्नेह मौर्य के अलावा महिला कांस्टेबल शिवानी पाल, प्रिया और महिला होमगार्ड अनीता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें