फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गायत्री परिवार ने कुएं और बाग का कराया विवाह संस्कार, जल संरक्षण का दिया संदेश

लखीमपुर खीरी में गायत्री परिवार की ओर से फूलबेहड़ ब्लॉक के काशीरामपुरवा गांव में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ कुएं और आम के बाग का विवाह संस्कार कर प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। चार दिवसीय आयोजन के तीसरे दिन ब्रह्म मुहूर्त में नव निर्मित शिव मंदिर में शिव परिवार की स्थापना की गई। इसके बाद सामूहिक महायज्ञ और कुएं व बाग का विवाह संस्कार संपन्न हुआ। दोपहर में आयोजित दंपत्ति सम्मेलन में 51 जोड़ों ने भाग लेकर वैवाहिक जीवन के मूल्यों को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया। शाम को दीप महायज्ञ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला समन्वयक राम खेलावन निषाद, संयोजक श्रीराम वर्मा समेत बड़ी संख्या में गायत्री परिजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें