फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गणतंत्र दिवस पर खीरी में धूमधाम से निकली परेड, सराहनीय कार्य पर पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

लखीमपुर खीरी में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन खीरी में धूमधाम के साथ परेड निकली। मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने एसपी गणेश प्रसाद साहा के साथ परेड की सलामी ली। शौर्य सेवा के लिए इंस्पेक्टर विवेक उपाध्याय को सिल्वर मेडल समेत अन्य 41 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद मार्च पास्ट कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने संविधान की विशेषता बताई। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई। इसके बाद पुलिस महानिदेशक उप्र की तरफ से 'सिल्वर मेडल' व प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि द्वारा प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय थाना पलिया जनपद खीरी को प्रदान किया गया। पुलिस कर्मियों को प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें