फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ... लखीमपुर खीरी में निकाली गई शोभायात्रा

लखीमपुर खीरी में गणेश उत्सव की धूम है। मंडी परिसर में सजे पंडाल में गणेश उत्सव कमेटी द्वारा श्री सिद्धि विनायक भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को किया गया। मूर्ति को लेकर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। राजापुर मंडी से कमेटी के लोगों ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर खीरी मार्ग होते हुए सौजन्या चौक और गांधी विद्यालय चौराहे से होते हुए बस स्टेशन मार्ग और धर्मशाला चौराहे तक पहुंची। रास्ते मे सभी श्रद्धालु गुलाल भी उड़ाते रहे और गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के नारे लगाते रहे। बाद में शोभायात्रा सदर चौराहा, सराफा बाजार होते हुए संकटा देवी चैराहा और मेला रोड से शारदानगर के लिए निकल गई। इस मौके पर कमेटी के सोमी, रिशु शाह, राहुल वर्मा, हिमांशु वर्मा, विशोक विश्वकर्मा, अरुण शाह, रवि भोजवाल, दिलीप, सुधीर वर्मा, आशीष कश्यप, पंकज, अनिल, गौतम शाह, गोलू, विपिन आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें