लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में अलीगंज रोड स्थित सेंट्रल वेयरहाउस के निकट मिर्च मसाले की दुकान में आग लग गई, जिससे करीब डेढ़ लाख का नुकसान हो गया। इस्लाम नगर निवासी मोहर्रम ने बताया कि शनिवार की शाम का दुकान बंद कर अपने घर चले गए। रात करीब 10:00 बजे किसी ने सूचना दी कि दुकान में आग लगी है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान के अंदर सामान, इंजन, चक्की आदि जल गया। आग में करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया है। मोहर्रम का कहना है कि दुकान में बिजली कनेक्शन नहीं है। उन्होंने घटना के पीछे किसी की साजिश बताया है।