फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण सड़क हादसा: लखीमपुर खीरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच ग्रामीणों की मौत, 22 घायल

लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर मुंडन संस्कार कराने जा रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में पांच ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और तीन किशोरियां शामिल हैं। दुर्घटना में 22 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें रमियाबेहड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यह हादसा ढखेरवा चौराहा से बहराइच के गिरिजापुरी बैराज जाने वाले मार्ग पर थाना पढ़ुआ क्षेत्र में बोझिया फार्म के थोड़ा आगे हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें