फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी के देव सेठ हत्याकांड में रिपोर्ट दर्ज, एक नामजद समेत कई आरोपी अज्ञात

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली की मिश्राना चौकी से महज 10 कदमों की दूरी पर अमोघ उर्फ देव सेठ की हत्या के मामले में एक नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सोमवार शाम वारदात उस वक्त हुई, जब देव अपनी दुकान में बैठा था। तभी हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हैरत की बात यह है कि शहर में आईजी अफसरों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। वारदात के बाद हमलावर आसानी से फरार हो गए। मंगलवार की सुबह मृतक के घर पर मातमी सन्नाटा पसरा रहा। हत्याकांड के बाद व्यापारियों में आक्रोश है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें