फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में कार्रवाई के विरोध में उतरे खाद कारोबारी, कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी में खाद को लेकर चल रही कार्रवाई के विरोध में बृहस्पतिवार को खाद कारोबारी भड़क गए। जिला कृषि अधिकारी पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक मामले में कोई निर्णय नहीं होता तब तक वह लोग अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। कारोबारियों ने कहा कि यूरिया डीएपी व अन्य खाद का किसानों के लिए फुटकर रेट निर्धारित है, लेकिन फुटकर विक्रेताओं के लिए कोई रेट निर्धारित नहीं है। दो माह पहले पूर्व अपर जिलाधिकारी एवं कृषि रक्षा अधिकारी को लिखित ज्ञापन दिया गया था, लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ। ऐसी स्थित में फुटकर उर्वरक विक्रेता किसी रेट में थोक विक्रेताओं से उर्वरक खरीदे। थोक विक्रेताओं का यूरिया का रेट प्रति बोरी 255 से 270 प्रति बोरी टैगिंग के साथ है। 15 से 20 प्रति बोरी भाड़ा व लेवर खर्चा लगता है। इस प्रकार 285 रूपये प्रति बोरी पहुंचती है। जबकि निर्धारित रेट 266.50 रुपये प्रति बोरी किसान के लिए विक्रय मूल्य है। इन परिस्थितियों में हम लोग व्यापार कैसे करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें