लखीमपुर खीरी में बुधवार सुबह तेज आंधी ने तराई इलाके में कहर बरपाया। निघासन तहसील क्षेत्र के छेदुईपतिया गांव में एक घर की दीवार ढह गई। जिसके नीचे दबकर पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निघासन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिले के पलिया, बिजुआ और भीरा इलाके में भी तेज आंधी चली है। सड़कों पर कई जगह पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया।