लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली गांव में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब अदालत के आदेश पर प्रशासन की टीम बृजेश सिंह का मकान गिराने पहुंची। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बृजेश सिंह अपने परिवार के साथ गांव स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। दो घंटे की मान-मनौव्वल के बाद उन्हें नीचे उतारा गया।