फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एनपीके खाद में निकले पत्थर, किसान ने वीडियो बनाकर किया वायरल

नकली खाद को लेकर चर्चाओं में रहे लखीमपुर खीरी में एक बार फिर एनपीके खाद में मिलावट का मामला सामने आया है। किसान ने खाद की बोरी से पत्थर निकलने का वीडियो बनाकर अधिकारियों से शिकायत की है। यह वीडियो वायरल भी हो रहा है। संडिलवा निवासी किसान शैलेंद्र उर्फ शालू संडिलवा समिति से एनपीके खाद की बोरी लाए थे। खेत में खाद डालने के समय देखा कि उर्वरक में पत्थर मिले हैं। पानी में खाद डाली तो पत्थर बाहर आ गए। किसान ने विभागीय अधिकारियों से मामले की शिकायत की तो अफसरों ने इसका वीडियो बनाकर भेजने को कहा। किसान ने इसका वीडियो बनाकर वायरल भी किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें