फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में पुलिस अफसरों पर भड़कीं डॉ. पल्लवी पटेल, जानिए क्या कहा

लखीमपुर खीरी के थाना मझगईं क्षेत्र के गांव हुलासीपुरवा निवासी रामचंद्र की मौत के मामले में अपना दल कमेरावादी की नेता व सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। शुक्रवार को गांव हुलासीपुरवा पहुंचीं पल्लवी ने मृतक के परिवार से मिलकर पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस का बस चले तो दलित और पिछड़ों के गांव ही उजाड़ दे। विधायक ने कहा कि वह सरकार से मांग करती हैं कि इस घटना में मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने वाले बदतमीज पुलिस अफसरों को निलंबित किया जाए। पल्लवी पटेल ने यह भी मांग रखी कि पीड़ित परिवार को 50 लख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें