फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: लखीमपुर खीरी में सुबह छाया घना कोहरा... सात डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

लखीमपुर खीरी में शनिवार की सुबह एक बार फिर घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। कोहरे के कारण शहर और ग्रामीण इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग कम नजर आए, वहीं कामकाजी लोगों ने भी जरूरी एहतियात बरतते हुए गर्म कपड़ों में सफर किया। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। मौसम जानकारों के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय कोहरा बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें