लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में सावन माह के दूसरे सोमवार से पहले रविवार को प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इससे कुछ देर के लिए हालात बेकाबू हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। उमस भरी गर्मी के कारण कई श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ गई।