लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में शिव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण में तेजी से कार्य हो रहा है। इन दिनों तीर्थ की सीढ़ियों को बनाने से लेकर मुख्य रास्ते का भी काम जोरों पर चल रहा है। तीर्थ की सीढ़ियों पर छायादार पौधे लगाने के लिए 12 बड़े खांचे बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा मंदिर के मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण का कार्य भी जोर-शोर से चल रहा है। नाला निर्माण मुख्य मार्ग के आगे पीपल के पेड़ तक पहुंच गया है। इसके साथ ही पीपल के पेड़ से अस्थाई बाउंड्री वाल का निर्माण भी प्रारंभ करा दिया गया है, ताकि सावन में आने वाले भक्त रास्ते से तीर्थ की सीढ़ियों पर न जा सकें और निर्माण कर प्रभावित न हो।