फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में सीएम योगी ने देश के पहले बायो पॉलिमर संयंत्र का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी के कुंभी में देश के पहले बायो पॉलिमर संयंत्र का शिलान्यास किया। सीएम योगी ने कहा कि एक ओर पूरी दुनिया प्रयागराज महाकुंभ में भागीदार बन रही है, वहीं आज कुंभी में ही आपने महाकुंभ रच दिया है। लोगों की भीड़ देखकर सीएम योगी ने कहा कि यह दृश्य अपने आप में अद्भुत है। कुंभी में निवेश का महाकुंभ नजर आ रहा है। 2850 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला प्लांट अपनी तरह का यह पहला निवेश है। सीएम योगी ने कहा कि पर्यावरण और प्रदूषण से पूरी दुनिया चिंतित है। ग्लोबल वार्मिंग एक चेतावनी है। असमय बारिश, सूखा ये सभी दुष्परिणाम ग्लोबल वार्मिंग के हैं। पर्यावण के प्रति हम लोग जितने जागरूक होंगे। पर्यावरण हमें जीने के लिए उतना ही अनुकूल वातारण उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें