फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : छोटी काशी में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद

Mon, 22 Jul 2024 11:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जिले के गोला के पौराणिक शिव मंदिर में सोमवार तड़के ही शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सावन के पहले सोमवार को गोला गोकर्णनाथ में कांवड़ियों की भी भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की। जिले के अन्य प्राचीन शिव मंदिर में भी सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी है। प्राचीन लिलैटिनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मोहम्मदी के प्राचीन शिव मंदिर और अलीगंज के प्राचीन कलेस हरण मंदिर बांसी में तड़के से ही भक्तों की कतारें लग गईं। सावन के पहले सोमवार को सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें