बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर में शुक्रवार रात बुजुर्ग जानकी प्रसाद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव चारपाई पर मिला। उनके नाक और कान से खून निकल रहा था। उनके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। हालांकि देर शाम तक तहरीर नहीं दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।