लखीमपुर खीरी में लगातार हो रही बारिश के कारण रेल यातायात थम गया। मैलानी-पलिया रेलखंड के नीचे से बारिश का पानी बहने से रविवार को ट्रेन संचालन थम गया। इस रूट पर संचालित सभी ट्रेनों को रविवार को निरस्त कर दिया गया। उधर, मैलानी-बांकेगंज के बीच ओएचई लाइन पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का आवागमन थम गया। सूचना पर पहुंची रेलवे की टीम ने पेड़ को काटकर रेलवे लाइन से हटाया। इसके बाद मैलानी-बांकेगंज ट्रैक क्लियर हो सका। लखनऊ जाने वाली मैलानी-डालीगंज पैसेंजर मैलानी स्टेशन से करीब चार घंटे देरी से रवाना हुई।