फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजली कटौती से आधी रात नींद खराब हुई तो हाईवे पर लोगों का हल्लाबोल, चार घंटे लगा रहा जाम

लखीमपुर खीरी जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। देहात के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में बिजली कटौती खूब हो रही है। दिन तो लोग बिजली नहीं आने पर काट लेते हैं लेकिन रात में बिजली कटौती होने से लोगों का आक्रोश भड़क रहा है। रविवार की आधी रात को एलआरपी क्षेत्र के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए। पीलीभीत-बस्ती हाईवे के लालपुर बैरियर पहुंचकर सड़क जाम करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते लगे। हाईवे पर जाम लगाने से दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर एलआरपी चौकी और थाना फरधान पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर हाईवे से जाम खत्म करने की बात कही। इस दौरान आक्रोशित लोगों की पुलिस से तीखी नोंकझोक हुई। उपभोक्ताओं का कहना था कि भीषण गर्मी में 24 घंटे में पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। रात में नींद खराब हो रही है। दस-दस मिनट रुककर बिजली कई घंटे गुल हो रही है। बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद हाईवे से हटने की मांग करने लगे। पुलिस अफसरों ने किसी तरह लोगों को समझाया और जाम खुलवाया। बताते हैं कि चार घंटे बाद के बाद जाम खुल सका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें