फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा नगर महामंत्री को सिपाही ने जड़ा थप्पड़, कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाली का घेराव, हंगामा

लखीमपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के मेला मैदान चौराहे पर रविवार की रात कार्यकर्ता के साथ विवाद होने की सूचना पर पहुंचे भाजपा नगर महामंत्री का पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान महामंत्री की दरोगा से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान एक सिपाही ने नगर महामंत्री को थप्पड़ जड़ दिया। इसकी जानकारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। कुछ देर बाद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली का घेराव किया। भाजपा कार्यकर्ता आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात तक हंगामा करते रहे। पुलिस अफसरों के काफी देर समझने के बाद कार्यकर्ता माने। सीओ रमेश तिवारी ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया, जिसके बाद आरोपी सिपाही अब्दुल आलम खां को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें