दुधवा नेशनल पार्क के डंडूरी गांव के पास बुधवार तड़के वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, क्योंकि इसी क्षेत्र में तेंदुए के हमले में एक बच्चे की मौत हुई थी। यह 24 घंटे के भीतर पकड़ा गया तीसरा और पिछले पांच महीने में 12वां तेंदुआ है।