लखीमपुर खीरी के सिंगाही खुर्द स्थित श्री बालाजी मंदिर परिसर के पास खाटू श्याम व लाल लंगोटी हनुमान मंदिर में खोदाई के दौरान पीतल का छोटा बक्सा मिला। इसमें पीतल के राम दरबार, हनुमान जी समेत अन्य देवी-देवाताओं की मूर्तियों के साथ ही सिक्के में मिले हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उमड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मूर्तियों को पुजारी की निगरानी में मंदिर में ही रखवा दिया है।