फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2026: लखीमपुर खीरी में वन मंत्री ने किया ध्वजारोहण, स्कूली बच्चों ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

Sat, 15 Aug 2026 05:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने तिरंगा फहराया। इस दौरान डीएम अंजनी कुमार सिंह, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग समेत जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। 

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने के साथ वंदे मातरम और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। वन मंत्री ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी से पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास भवन, एसपी कार्यालय, जिला कारागार, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश की प्रगति के प्रति अपने दायित्वों का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें