लखीमपुर खीरी में एक बुजुर्ग ने आधा दर्जन से भी ज्यादा बदमाशों से ऐसा लोहा लिया कि उन्हें भागने पर मजबूर होना पड़ा। बदमाशों ने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए तड़के बुजुर्ग के घर पर धावा बोला था। जहां बदमाशों से मोर्चा लेते हुए 60 साल के बुजुर्ग दिवाकर त्रिवेदी ने ना सिर्फ उन्हें भागने पर मजबूर किया, बल्कि एक बदमाश को अपनी गोली का निशाना भी बना लिया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।