कुशीनगर जिले के उजारनाथ में दो विद्यालय को बीईओ ने मंगलवार को बंद करा दिया। दोनों विद्यालय के पास मान्यता नही थी। पूर्व में भी विद्यालय संचालक को नोटिस देकर बीईओ ने बंद कराया था। इसके बाद भी स्कूल संचालक स्कूल बंद नहीं किए। दोनों विद्यालय के बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ने को कहा।