कुशीनगर जिले में शाम को आए तेज आंधी और बरसात से पडरौना जटहा मार्ग पर खिरकिया में कई पेड़ टूटकर गिरे, आवागमन ठप। कई घरों का कटरैन उड़ा, बिजली का कई पोल क्षतिग्रस्त। करीब दो घंटा से पडरौना जटहा मार्ग पर आवागमन ठप हुआ है। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके से पेड़ को सड़क से हटवाना शुरू कर दिया है।