राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित पकवा इनार में संचालित कृष्णा ज्वैलर्स व बर्तन स्टोर की दुकान में सोमवार की रात चोरी हो गई। पीड़ित दुकान संचालक ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कुशीनगर पालिका के वार्ड नंबर - 6 बाबा साहेब आम्टेनगर निवासी रंजीत कुशवाहा पकवा इनार में अपने घर के दूसरी मंजिल पर आभूषण और बर्तन की दुकान चलाते हैं। भूतल पर कपड़े की दुकान संचालित करते हैं और परिवार के साथ रहते भी हैं। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे जब दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर का एक तरफ का हिस्सा खुला हुआ मिला। दुकानदार ने बताया की दुकान से डेढ़ किलोग्राम चांदी व ढ़ाई लाख रुपये के सोने के जेवरात चोरी हुई है। दुकान के बाहर और अंदर लगे कैमरों को भी टूटे हुए हैं।