कुशीनगर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी, 2026 के अंतर्गत परिवहन कार्यालय, कुशीनगर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एआरटीओ कुशीनगर मो. अजीम तथा यात्री/मालकर अधिकारी बलवंत सिंह द्वारा आमजनमानस को सड़क सुरक्षा एवं राहवीर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।