कुशीनगर जिले के कसया तहसील सभागार में समाधान दिवस के दौरान डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने फरियादियों का की शिकायतें सुनीं। डीएम ने कहा कि शिकायतों के समाधान में राजस्व और प्रशासन के अधिकारी इसे गंभीरता से लें। किसी भी शिकायत को विभागीय लापरवाही की वजह से लंबित न करें। इस दौरान एसपी संतोष मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने थानों में लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करवाने का निर्देश दिया।