जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में माह अप्रैल के ‘किसान दिवस’ का आयोजन सम्पन्न हुआ। डीएम ने साफ कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अनिवार्य है। जिन किसानों के नाम खतौनी में अलग-अलग दर्ज होने के कारण रजिस्ट्री में समस्या आ रही है, वे शीघ्र तहसील स्तर पर संशोधन कराकर अपनी रजिस्ट्री पूर्ण कराएं। उन्होंने किसानों से अपील की कि फसल कटाई के दौरान रीपर (भूसा बनाने वाली मशीन) का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें तथा आगजनी की घटनाओं से बचाव हेतु निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें।