रामकोला पंजाब चीनी मिल परिसर में बुधवार को आयोजित किसान शहीद दिवस में जमादार मिया व पड़ोही हरिजन का 33वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें सपा पदाधिकारियों ने उनके स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि करहल के विधायक तेजप्रताप यादव, विशिष्ट अतिथि अवध ओझा, पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व विधायक पीके राय, सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव आदि मौजूद रहे।