कुशीनगर के कलेक्टर सभागार में सोमवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इसमें बाढ़ से बचाव को लेकर हुई तैयारी से जुड़ी जानकारी ली। बाढ़ खंड के अलावा अन्य विभागों को बाढ़ से बचाव को लेकर होने वाली तैयारी पर भी चर्चा किया गया। आपदा विभाग को समय रहते टेंडर की प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम ने बंधे की निगरानी, रैनकट के साथ अन्य कार्यों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। कहा, इसमें लापरवाही सामने न आए। गंभीरता से जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी को समझें और पूरा करवाएं। कहीं दिक्कत होती है तो वो सीधे संपर्क भी कर सकते हैं।