विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र की प्रसिद्ध बांसी नदी की सफाई कार्य में हो रही लगातार देरी और डीएम महेंद्र सिंह तंवर की नाराजगी के बाद सोमवार की दोपहर प्रशासन हरकत में नजर आया। सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव और डीडीओ अरुण पांडेय ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता एवं सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर बांसी नदी का स्थलीय निरीक्षण किया।