फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV, डबल लॉक, सीलिंग... DM ने खुद जांची EVM गोदाम की हर व्यवस्था, दिए निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर संग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगणों ने बुधवार को निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, सीलिंग प्रक्रिया तथा अभिलेखों के रख-रखाव की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के समय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं की स्थिति का परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने गोदाम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण प्रणाली, डबल लॉक व्यवस्था, सील की स्थिति तथा अभिलेखों के नियमित संधारण की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें