शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग की तरफ से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसके बाद छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाया गया।