खडडा एसडीएम के खिलाफ लामबंद हुए अधिवक्ताओं ने मुर्दाबाद का नारा सोमवार को लगाया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम ने अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया, इससे नाराज अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर कोर्ट का असहयोग किया। प्रदर्शन होता देख एसडीएम कोर्ट से निकले और गाड़ी से चले गए।