फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गोरखपुर निवासी संदीप चौहान (20) और घायल युवक की पहचान दोघरा निवासी अमन तिवारी (22) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, तुर्कपट्टी की तरफ से सपहा की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक के पीछे बैठा युवक ट्रक के पहिए में चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी स्वतंत्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के। लिए भेज दिया। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर हिंदूवादी नेता नीरज सिंह भी पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें