तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित लतवा बाजार के समीप ट्रक की चपेट मे आने से शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार थाना क्षेत्र के लतवा जीत निवासी गुड्डू यादव (40) गंभीर रुप से घायल हो गया। मौजूद लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे मे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक पुलिस के कब्जे मे है।