फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया महापदम नन्द एजुकेटेड कम्युनिटी की तरफ से शोभा यात्रा निकाली गई

रोहित सिंह Updated Sat, 24 Jan 2026 05:26 PM IST

शहर के रामकोला रोड स्थित एक होटल में शनिवार को राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया महापदम नन्द एजुकेटेड कम्युनिटी की तरफ से बिहार के पूर्व कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संगठन की तरफ से शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम स्थल से निकली शोभा यात्रा सुभाष चौक, तिलक चौक होते हुए बावली चौक पहुंची। वहां से शोभा यात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंचा, जहां पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर गोष्ठी हुई। संगठन के प्रदेश संरक्षक डॉ. कन्हैया लाल शर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन में ईमानदारी एवं सुचिता का पालन करते हुए गरीब पिछड़ों, दलितों के अधिकार और हक को दिलाने का काम किए। जयंती कार्यक्रम को ओपी नंद, ध्रुव कुमार शर्मा, विजय शंकर नन्दवंशी, दिलीप शर्मा, हरिहर शर्मा, दुलारचंद शर्मा, उपेंद्र शर्मा, मिथिलेश शर्मा, पप्पू शर्मा डॉ. गिरधारी लाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विजय शर्मा, सुरेश शर्मा, रमेश शर्मा, विश्वेश्वर शर्मा, रामसूरत शर्मा, राजू शर्मा, सुग्रीव प्रसाद शर्मा, लोकनाथ शर्मा, भरत शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, रामनरेश शर्मा, पूजा शर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामविलास शर्मा और संचालन अनिल शर्मा ने की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें